TRP Report: टीवी शो 'अनुपमा' ने फिर मारी बाजी, देखिए टॉप-5 की लिस्ट

Updated : Jun 04, 2021 20:18
|
Editorji News Desk

छोटे पर्दे पर रंग जमाने वाले शोज की इस हफ्ते नई टीआरपी रिपोर्ट (TRP Report) जारी हो गई है. आइये जानते हैं इस हफ्ते किस शो ने बाजी मारी है और पहले नंबर पर रहा है......

अनुपमा
टीवी की दुनिया में रूपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' (Anupamaa) ने बड़ा फेरबदल किया है. नई टीआरपी रिपोर्ट (TRP Report) में इस शो ने फिर से सारी बाजी पलट दी है. बीते तीन हफ्तों से 'अनुपमां' नंबर-1 की पोजिशन से घटकर नंबर-2 पर पहुंच गया था, लेकिन नई टीआरपी रिपोर्ट में एक बार फिर 'अनुपमां' ने नंबर-1 पर पहुंच गया है.

गुम है किसी के प्‍यार में
टॉप-5 की लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर 'गुम है किसी के प्‍यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) शो है। इस शो ने ही बीते तीन हफ्तों से 'अनुपमां' से नंबर-1 का ताज छीना था। जबकि इस हफ्ते की नई रिपोर्ट में यह शो दोबारा नंबर-2 के पायदान पर पहुंच गया है.
'इमली'
तीसरे नंबर पर शो 'इमली' (Imlie) की जगह बनी हुई है. साम्‍बुल तौकीर और मयूरी देशमुख के इस शो में दर्शकों की दिलचस्‍पी बनी हुई है. यह शो बीते कई हफ्तों से नंबर-3 की पोजिशन पर कायम है.

इंडियन आइडल 12'
टॉप-5 शो की लिस्‍ट में इस बार फिर से 'इंडियन आइडल 12' (indian Idol 12) ने एंट्री की है. तमाम विवाद और आलोचनाओं के बीच इस सिंगिंग रियलिटी शो ने नंबर-4 पर जगह बना ली है.

तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा
शो 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) का दबदबा दर्शकों के दिल के साथ -साथ TRP की लिस्ट में भी कायम है. इस बार ये शो टीआरपी की लिस्‍ट में नंबर-5 पायदान पर है. टीवी पर बीते 12 साल से प्रसारित हो रहे इस शो के प्रति दर्शकों की दीवानगी जबरदस्‍त है, यह कॉमेडी शो अभी भी दर्शकों को हंसाने में कामयाब है.

TRPIndian IdolAnupamaa

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब