उत्तरी त्रिपुरा के कंचनपुर में रविवार को भी सरकार के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा. दरअसल राज्य में मिजोरम से आए ब्रू शरणार्थियों को बसाने का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं और इसी के चलते शनिवार को लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया था. इसके बाद इलाके में काफी बवाल हुआ जिस दौरान पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई. हिंसा में 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने का भी समाचार है. इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं. वहीँ सरकार के रुख से नाराज आदिवासी संगठन अब इस आंदोलन को राज्यस्तर पर फैलाने की बात कह रहे हैं.