चालबाज 'ड्रैगन' की नई चाल, पैंगोंग लेक से पीछे हटा तो अरुणाचल और सिक्किम में डटा

Updated : Feb 25, 2021 16:28
|
Editorji News Desk

चालबाज चीन अपनी हरकतों से बाज आता नहीं दिख रहा. ड्रैगन ने भले ही पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग लेक से अपनी सेना को पीछे कर लिया हो, लेकिन अब अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की सीमाओं पर उसने अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है. यहां चीनी सेना ने अपना मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर भी तैयार कर लिया है, जो भारत की चिंताओं को बढ़ाने वाला है. सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भी बुधवार को चीन की सेना पर भरोसा न करने की बात कही थी. उनकी ये बात अब पूर्वोत्तर राज्यों से लगी सीमा पर सच साबित होती दिख रही है. यही नहीं पश्चिमी मोर्चे पर भी पैगोंग लेक के अलावा कहीं और स्थिति सामान्य नहीं दिख रही. गोगरा-हॉट स्प्रिंग पर भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इसके अलावा देपसांग और दौलत बेग ओल्डी में भी पहले जैसी ही स्थिति है. दोनों सेनाओं के बीच इन मोर्चों पर पहले जैसी स्थिति बहाल करने को लेकर वार्ता जारी है और रोडमैप तैयार किया जा रहा है, लेकिन अरुणाचल और सिक्किम में भारतीय सेना चालाक चीन की हरकतों पर पैनी नजर रख रही है. 

चीनमनोज मुकुंद नरवणेपैंगोंग लेकअरुणाचल प्रदेशLACChinaसिक्किमManoj Mukund Naravaneसेना प्रमुखArmy chiefArunachal Pradeshलद्दाखLadakhSikkimआर्मी चीफ नरवणे

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?