देश में बढ़ते कोरोना संकट के मद्देनजर CBSE के छात्र बेहद खौफ में हैं. 10 और 12 के छात्रों ने 4 मई से प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है. गुरुवार सुबह तक एक लाख से अधिक छात्रों ने याचिकाओं पर हस्ताक्षर कर सरकार से बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने या उन्हें ऑनलाइन कराने का अनुरोध किया है. ये तब है कि जबकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं और परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से टि्वटर पर हैशटैग ‘कैंसल बोर्ड एग्जाम्स 2021’ ट्रेंड कर रहा है.