कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सड़कों पर सख्ती और लॉकडाउन के चलते कई सेक्टर की हालत अभी से ही खराब दिख रही है. फिलहाल कोरोना की चौथी लहर में ट्रांसपोर्ट सेक्टर को हर दिन करीब 315 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है. ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के मुताबिक सबसे ज्यादा बंद का असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है. इनका कहना है कि अभी देश में ट्रकों की मांग में 50 फीसदी तक की गिरावट आई है. बता दें फिलहाल सिर्फ जरूरी चीजों की ही ढुलाई हो रही है. जिमसें मेडिकल गुड्स, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाईयां, PPE किट्स, फलों और सब्जियों के लिए ही ट्रकों का इस्तेमाल हो रहा है. ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने कहा कि देश में करीब 57 फीसदी हिस्सें में प्रतिबंध का असर है.