दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन गुरुवार को 51वें दिन में प्रवेश कर गया. इस बीच गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली पर किसान संगठनों की अलग-अलग राय सामने आई है. एक तरफ जहां भाकियू नेता राकेश टिकैत 26 जनवरी को ऐतिहासिक परेड निकालने पर अड़े हैं तो वहीं दूसरी तरफ अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा है कि इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. हन्नान ने कहा कि इसके बारे में मैं कुछ कह नहीं सकता यह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है। हमारा तरीका क्या होगा, कहां तक जाएँगे, इसका रूट क्या होगा इस पर हम 18 जनवरी को चर्चा करेंगे. बता दें कि राकेश टिकैत ने कहा था कि किसान 26 जनवरी को लाल किले से इंडिया गेट तक टैक्टर परेड निकालेंगे.