Toyota की Urban Cruiser लॉन्च, छोटी SUV की शुरुआती कीमत ₹8.40 लाख

Updated : Sep 23, 2020 17:08
|
Editorji News Desk

जापान की वर्ल्ड फेमस कार मैनुफैक्चरिंग कंपनी Toyota ने सुजुकी के साथ पार्टनरशिप के तहत छोटी मगर दमदार SUV लॉन्च की है. इस नई SUV का नाम है Toyota Urban Cruiser जिसकी शुरुआती कीमत 8.40 लाख रुपए रखी गयी है. Urban Cruiser के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट की कीमत 11.30 लाख रुपए है. 

यह एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV है जिसे मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा का ही एक नया अवतार माना जा रहा है. Toyota Urban Cruiser में 1.5 लीटर, 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ कार की माइलेज 17.03 km/l और AT वर्जन में 18.76 km/l है. बूट स्पेस 328 लीटर, fuel tank capacity 48 लीटर है. इसके अलावा Urban Cruiser में आपको मिलता है स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक, इमोबिलाइजर एंड एंटी थेफ्ट सिक्योरिटी अलार्म, सीट बेल्ट रिमाइंडर, 5 डोर सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम.

Toyota Urban Cruiser का सीधा मुकाबला Hyundai Venue, Mahindra XUV300 और हाल ही में आई Kia Sonet जैसी गाड़ियों से रहेगा.

Urban CruiserToyota

Recommended For You