बंदरों के उछल कूद और शरारत के कारनामे आपने खूब सुने भी होंगे और देखे भी. कई बार आप खुद भी उनकी हरकतों के साक्षी रहे होंगे. पेड़ पर लपक कर चढ़ना हो या तारों पर झूलना ये बंदर ऐसी हर कलाबाजी में उस्ताद होते हैं. इनके ऐसे ही कारनामों का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. देखिए कैसे दो इमारतों के बीच झूलती तारों पर बंदरों का ये टोल मस्ती कर रहा है, वो भी पूरे स्वैग के साथ.