गाड़ियों में लगा महंगाई का टॉप गियर, कार-बाइक के साथ ही ट्रैक्टर भी महंगे

Updated : Apr 01, 2021 23:16
|
Editorji News Desk

कारों के साथ-साथ टू-व्हीलर के दाम भी अब बढ़ने जा रहे हैं. यही नहीं, किसानों को भी महंगाई का दर्द मिलने वाला है, क्योंकि ट्रैक्टर के दाम भी बढ़ने वाले हैं. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. खबरों के मुताबिक मारुति सुजुकी के वाहनों की कीमत में 3 से 5% का इजाफा किया जा सकता है. जापानी कंपनी Nissan ने भी अपनी कार की कीमतों में इजाफा करने की घोषणा की है. देश की सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी Renault Kiger भी महंगी होने जा रही है. हीरो मोटोकॉर्प ने बताया है कि वो अपने टू-व्हीलर की कीमतों में 2500 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी. एस्कॉर्ट्स के ट्रैक्टर में भी महंगाई का गियर लगने जा रहा है.

carAutotwo wheelersBiketractors

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!