रिसर्च बताते हैं ज्यादा शोर-शराबे के बीच रहना सेहत के लिए काफी बुरा है. एक स्टडी के अनुसार ज्यादा शोर के संपर्क में आने से गंभीरतम बीमारियां घेर सकती हैं. किसी भी स्रोत से निकलने वाला ज्यादा शोर मानव स्वास्थ्य पर व्यापक असर डालता है. जर्मनी के एक जर्नल में प्रकाशित स्टडी में पाया गया कि उच्च स्तर की ध्वनि से हाई ब्लड प्रेशर और डीएनए की क्षति हो सकती है जो कैंसर के विकास से जुड़ा है.