Tokyo Paralympics में भारत का 'स्वर्ण' दिवस, अवनि के बाद जैवलिन में Sumit Antil का गोल्डन थ्रो

Updated : Aug 30, 2021 16:40
|
Editorji News Desk

Tokyo Paralympics में इंडियन जैवलिन थ्रो एथलीट सुमित अंतिल (Sumit Antil) ने अपने गोल्डन थ्रो के साथ ना सिर्फ गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया, बल्कि 68.55 मीटर का थ्रो कर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला. 

पहली बार पैरालंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले हरियाणा के लाल सुमित ने कमाल करते हुए जैवलिन थ्रो के F-64 इवेंट में एक-दो नहीं बल्कि तीन बार अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा. इस इवेंट में हर खिलाड़ी को छह अटेंप्ट दिए जाते हैं. सुमित ने पहले थ्रो में 66.95 मीटर की दूरी पर जैवलिन फेंका. इस थ्रो के साथ ही उन्होंने 2019 में दुबई में बनाए अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा. दूसरे थ्रो में उन्होंने 68.08 मीटर के थ्रो के साथ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया. फिर पांचवें अटेंप्ट में 68.55 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने दिन में तीसरी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. 

सुमित की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरा देश गदगद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सरकार के मंत्री, विपक्ष के नेता और हरियाणा के सीएम सब उन्हें बधाई दे रहे हैं. 

बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक में सोमवार को भारत ने अकेले जैवलिन थ्रो में तीन मेडल अपने नाम किए. सुमित से पहले देवेंद्र झाझड़िया ने सिल्वर तो सुंदर सिंह गुर्जर ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया.

वहीं इससे पहले अवनि लेखारा ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में भी देश के लिए गोल्ड जीतकर कमाल किया है. 

ये भी पढ़ें: Paralympic 2020 में गोल्ड जीतने वाली अवनि से पीएम मोदी ने की बात, अमित शाह ने भी दी बधाई

Javelin throwTokyo ParalympicsSumit Antil

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video