Tokyo Paralympics: PM मोदी ने की DM सुहास से फोन पर बात, कहा- सोचता था कि भगवान ने ऐसा क्यों बनाया

Updated : Sep 05, 2021 16:32
|
Editorji News Desk

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी (Noida DM) सुहास एलवाई (Suhas LY) ने टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर सुहास को बधाई दी. साथ ही पीएम ने उनसे फोन पर बात की.

इस दौरान डीएम सुहास एलवाई ने पीएम मोदी को बताया कि वे पहले सोचते थे कि वे दिव्यांग हैं, ऊपर वाले ने उन्हें ऐसा क्यों बनाया. लेकिन भगवान ने उन्हें पीएम मोदी से बात करने का मौका दिया. सुहास ने कहा कि वे ऊपर वाले की कृपा और पीएम मोदी के आशीर्वाद के चलते ही सिल्वर मेडल जीते.

वहीं पीएम ने कहा कि आपने देश का नाम बढ़ाया. कर्नाटक और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों का गौरव बढ़ाया. PM मोदी ने कहा कि आपने शारीरिक कमी को अपनी शक्ति में परिवर्तित किया. इसी का परिणाम है कि देश का पीएम भी आपको फोन करने के लिए लालायित होता है. 

Tokyo ParalympicsPM ModiNoida DM Suhas

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video