नोएडा के डीएम सुहास एलवाई (Suhas LY) ने टोक्यो पैरालिंपिक (Tokyo Paralympics) में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्हें पुरुषों की एकल SL4 इवेंट के फाइनल में फ्रांस के लुकास माजूर से कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद सुहास ने सिल्वर मेडल अपनी झोली में डाला.
Nipah virus: कोरोना के बीच केरल में निपाह वायरस का बढ़ा खतरा, 12 साल के बच्चे की मौत
सुहास की इस जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर है. वहीं उनकी पत्नी और गाजियाबाद की एडीएम ऋतु सुहास ने कहा कि हमारे लिए वो जीत चुके हैं. उन्होंने बहुत अच्छा खेला और देश का नाम रोशन किया है. हमें उन पर गर्व है. ये पूरे देशवासियों के लिए हर्ष का विषय है. उन्होंने ये भी कहा कि ये उनकी 6 साल की मेहनत का नतीजा है.
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें इस सफलता पर बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि सुहास ने अपने असाधारण खेल की बदौलत हमारे देशवासियों के हमारे देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया है. वहीं सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने रजत पदक जीतकर भारत की खेल प्रतिभा को वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठित किया है. इससे देश के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी.