Tokyo Olympics : कोरोना का डर, खुद ही मेडल पहनेंगे जीत हासिल करने वाले प्लेयर

Updated : Jul 15, 2021 14:56
|
Editorji News Desk

कोरोना (Corona) संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए International Olympic Committee ने फैसला किया है कि इस बार प्रतियोगिताओं में जीतने वाले खिलाड़ियों को खुद ही अपने गले में पदक डालने होंगे. समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक (Thomas Bach) ने बुधवार को कॉन्फ्रेंस कॉल कर मीडिया को इस अहम बदलाव की जानकारी दी.

थॉमस बाक के मुताबिक टोक्यो ओलिंपिक में मेडल ट्रे में डालकर प्लेयर्स को पेश किए जाएंगे और फिर एथलीट इसे खुद गले में डालेंगे. ये भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जो भी व्यक्ति पदक ट्रे में रखेगा, उसने कीटाणुरहित दस्ताने पहले हों. इससे पहले ओलिंपिक कमिटी ने फैसला किया था कि समारोह के अधिकारियों और पदक विजेताओं को भी मास्क लगाना अनिवार्य होगा. बाक ने ये भी कहा कि समारोह के दौरान कोई एक-दूसरे को हाथ नहीं लगाएगा और ना ही गले मिलेगा.

IOCtokyo olympics

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video