टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारत के लिए दिन की पहली अच्छी खबर सामने आई. अरविंद सिंह (Arvind Singh) और अर्जुन लाल (Arjun Lal Jat ) ने नौकायन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. लाइटवेट मेंस डबलस्कल्स के रेपेचेज राउंड में तीसरे स्थान पर रहे और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया. अर्जुन बोअर की और अरविंद स्ट्रोकर की भूमिका में थे. शुरूआती 1000 मीटर तक चौथे स्थान पर चल रही इस जोड़ी ने बाद में रफ्तार पकड़कर तीसरा स्थान हासिल किया.
बता दें कि नौकायन लाइटवेट डबलस्कल्स वर्ग में दो खिलाड़ी एक नाव में होते हैं और दो दो चप्पू का इस्तेमाल करते हैं.