Tokyo Olympics Day 11: भारत ने हॉकी में रचा इतिहास पर डिस्कस थ्रो और स्प्रिंट रेस में होना पड़ा निराश

Updated : Aug 02, 2021 22:51
|
Editorji News Desk

Tokyo Olympics के 11वें दिन यानि सोमवार को भारत ने एक तरफ महिला हॉकी इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया. तो वहीं दूसरी तरफ डिस्कस थ्रो के फाइनल में कमलप्रीत कौर इतिहास रचने से चूंक गईं.
11वें दिन की Highlights में पहले बात हॉकी की करें तो हॉकी में भारत ने क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. भारत का मुकाबला अब 4 अगस्त को अर्जेंटीना से होगा.
वहीं, डिस्कस थ्रो के फाइनल में कमलप्रीत कौर छठे नंबर पर रहीं. उनका बेस्ट थ्रो 63.70 मीटर का रहा. इस मुकाबले में अमेरिका की वैलेरी ने 68.98 मीटर का थ्रो फेंक गोल्ड मेडल जीता.
भारतीय स्प्रिन्टर दुती चंद (Dutee Chand) भी महिलाओं की 200 मीटर रेस (Women’s 200 meter) के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर सकीं और 7वें नंबर पर रहीं. हालांकि हीट में दौड़ते हुए दुती ने सीजन का अपना बेस्ट समय निकाला. भारतीय स्प्रिंटर ने अपनी 200 मीटर की रेस 23.85 सेकेंड में पूरी की.

Kamalpreet KaurDutee Chandtokyo olympicsIndian athleteshockey indiaWomen Hockey

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video