टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना (Covid-19) संकट के बादल और गहराते जा रहे है. 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) को शुरुआत में ही एक बड़ा झटका लगा है. ओलंपिक के खेल गांव में (Tokyo Olympic Village) दो और एथलीट कोरोना संक्रमित हो गए हैं. कोरोना संक्रमण का अब तक का यह तीसरा मामला है. इस खबर ने फैंस के साथ-साथ आयोजकों की चिंताएं भी बढ़ा दी है.
इससे पहले ओलंपिक विलेज में शनिवार को कोरोना के पहले मामले की पुष्टि हुई. टोक्यो 2020 के सीईओ तोशीरो मुटो ने ओलंपिक गांव में कोरोना के मामले की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन में शामिल विदेश से आया एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया. हालांकि उन्होंने गोपनीयता की चिंताओं का हवाला देते हुए व्यक्ति को लेकर कोई खुलासा नहीं किया.
यह भी पढ़ें । Tokyo Olympics: खेल गांव में मिला कोरोना का पहला केस, 23 जुलाई से ओलिंपिक की शुरूआत