Tokyo Olympics Closing Ceremony: 23 जुलाई को शुरू हुए खेलों के महाकुंभ का समापन हो गया. रविवार को टोक्यो ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी की शुरूआत आतिशबाजी के साथ हुई. फिर सभी खिलाड़ी अपने-अपने देश के फ्लैग के साथ ग्राउंड में पहुंचे.
भारत की ओर से ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले रेसलर बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने दल की अगुवाई की. ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय खिलाड़ियों ने जहां ट्रैडिशनल ड्रेस कोड फॉलो किया था वहीं Closing Ceremony में वे ट्रैक सूट पहने नजर आए.
भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 7 पदक जीते, जो उसका ओलंपिक इतिहास में सबसे शानदार प्रदर्शन रहा. भारत की झोली में 1 गोल्ड, दो रजत और चार कांस्य पदक आये हैं.
कोरोना जैसी चुनौती के बावजूद जापान नेकाफी कुशलता से 32वें ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जिसके लिए उसे दुनियाभर से बधाई मिल रही है. इसमें सबसे बड़ा फैसला दर्शकों के बिना ओलंपिक खेलों को कराने का था. टोक्यो में अब 24 अगस्त से पैरालंपिक का आयोजन होना है, जो 5 सितंबर तक चलेंगे. वहीं, अगले ओलंपिक का आयोजन साल 2024 में पेरिस में किया जाएगा.