Tokyo Olympics: भारत के लिए कैसा रहा शनिवार का दिन....एक नज़र

Updated : Jul 25, 2021 00:20
|
Editorji News Desk

खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक के लिहाज से शनिवार का दिन भारत (India) के लिए बड़ी राहत के साथ ही निराशा भरा भी रहा. मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल (Medal) दिलाया. चानू ने 49 किग्रा स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया तो वहीं भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 मात देकर शानदार आगाज किया . मणिका बत्रा और सुतीर्था मुखर्जी भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर टेबल टेनिस सिंगल्स के दूसरे राउंड में जगह बनाने में कामयाब रहीं तो टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने पहले राउंड में शानदार जीत दर्ज की.
हालांकि भारत के हाथ कई निराशाएं भी हाथ लगीं. पदक के दावेदार बॉक्सर विकास कृष्ण जापान के ओकाजावा से हारने के बाद ओलंपिक से बाहर हो गए हैं. पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में सौरभ चौधरी पदक से चूके और सातवें स्थान पर रहे. भारतीय महिला हॉकी टीम को पहले मैच में नीदरलैंड के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. तीरंदाज दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव को मिक्स्ड डबल के क्वार्टर फाइनल में कोरिया ने परास्त किया जबकि बैडमिंटन में बी साई प्रणीत का सफर पहले ही दौरे में समाप्त हो गया.

VikasTokyo 2020 OlympicMirabai Chanu

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video