Tokyo Olympics: चक दे इंडिया, महिला टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच रचा इतिहास

Updated : Aug 02, 2021 10:02
|
Editorji News Desk

भारतीय महिला हॉकी टीम (Women's Hockey) ने टोक्यो ओलंपिक( Tokyo Olympics) में इतिहास रच दिया है. भारत ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया(Australia) 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. भारतीय टीम की ओर से गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में एकमात्र लेकिन विजयी गोल किया. भारतीय महिला टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है.

भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीन बार की गोल्ड मेडलिस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा. ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में एक के बाद 7 पेनल्टी कॉर्नर मिले. लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने गोलकीपर सविता के साथ मिलकर एक भी मौके पर उसे कामयाब नहीं होने दिया. अंतिम क्षणों पर ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहद दबाव में दिखाई दी. उसने ढेरों कोशिशें की लेकिन कप्तान रानी रामपाल की टीम ने उसे कामयाब नहीं होने दिया.

इससे पहले  टीम एक बार भी ओलंपिक के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची . उसका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 1980 में था, जब वो 6 टीमों के बीच राउंड रॉबिन में चौथे स्‍थान पर रही थीं. टीम तीसरी बार ओलंपिक में हिस्‍सा ले रही है 

TokyoTokyo 2020 Olympichockey india

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video