Tokyo Olympics: उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी से हार कर बॉक्सर सतीश कुमार हुए ओलिंपिक से बाहर

Updated : Aug 01, 2021 10:00
|
Editorji News Desk

भारतीय बॉक्सर सतीश कुमार (Satish Kumar) को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के क्वार्टर फाइनल (Quarter finals) में हार मिली. इसके साथ कोई भी भारतीय पुरुष बॉक्सर मेडल नहीं जीत सका. सतीश को 91 किग्रा भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज बखोदिर जलोलोव ने 5-0 से हराया. हालांकि मुकाबले से पहले सतीश कुमार चोटिल थे और उन्हें टांके लगे थे. इसके बाद भी वे इस मुकाबले में उतरे थे. वे तीनों राउंड में जलोलोव पर हावी नहीं हो सके.

भारतीय पुरुष खिलाड़ियों की बात की जाए तो 5 में से 3 बॉक्सर पहले ही राउंड में बाहर हो गए थे. इसमें मनीष कौशिक, विकास कृष्णन और आशीष कुमार शामिल हैं. वहीं अमित पंघाल को प्री-क्वार्टर फाइनल में हार मिली थी.

TokyoOlympicsBoxer

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video