Tokyo Olympic 2020: भारतीय महिला हॉकी टीम ने दर्ज की पहली जीत, अगले दौर में जाने की उम्मीदें कायम

Updated : Jul 30, 2021 12:44
|
Editorji News Desk

भारत की महिला हॉकी (Women's hockey) टीम ने मौजूदा ओलंपिक (Olympics) में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है. महिला टीम ने करो या मरो मुकाबले में आयरलैंड (Ireland) को 1-0 से हरा दिया है. भारत की तरफ नवनीत कौर ने कप्तान रानी रामपाल के शानदार पास पर गोल दागा. भारत के पास जीत के मार्जिन को और विशाल करने का मौका था. उसे 14 पेनल्टी कॉर्नर मिले थे. लेकिन भारत इसे एक भी गोल में नहीं बदल पाया.

इससे पहले भारतीय हॉकी टीम शुरुआती आठ मिनट में ही गोल करने का मौका मिला,लेकिन पेनल्टी कॉर्नर पर टीम गोल नहीं दाग पाई।.भारतीय टीम पहले क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने मौका गंवा बैठी. हालांकि इस जीत के बाद भारतीय टीम के अगले दौर में जाने की उम्मीद अब भी बची हुई है.

Olympicstokyo olympics

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video