India In Tokyo: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में हॉकी (Hockey) के ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Team India) ने जबरदस्त प्रदर्शन कर स्पेन (Spain) पर एकतरफा जीत दर्ज की. पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया (Australia) से बड़ी हार का सामना कर चुकी टीम इंडिया ने बेहतरीन वापसी कर स्पेन को 3-0 से मात देकर अपने अभियान को आगे बढ़ाया. रूपिंदर पाल सिंह (Rupinder Pal Singh) ने दो गोल जबकि सिमरनजीत (Simranjeet) ने एक गोल किया. अब भारत का सामना बुधवार को ब्रिटेन से होगा.
वहीं निशानेबाजी में भारत को निराशा हाथ लगी है. 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड (10M air pistol mixed) टीम इवेंट से भारत बाहर हो गया है. मनु भाकर (Manu Bhaker) और सौरभ चौधरी (Saurabh Chaudhary) की युवा जोड़ी मेडल राउंड में जगह बनाने में नाकाम रहीं. पहली स्टेज में टॉप पर रहने वाली भारतीय जोड़ी दूसरे राउंड में 7वें नंबर पर रही. भारत की दूसरी जोड़ी अभिषेक वर्मा (Abhishek Verma) और यशस्विनी (Yashaswini) पहले दौर में ही 17वें स्थान पर आने के चलते बाहर हो गए.