एप्पल AirDrop का मुकाबला करने के लिए ओप्पो, वीवो और शाओमी साथ आ गए है. इन तीनों कंपनियों ने अपने पीयर-टू-पीयर ट्रांसमिशन एलायंस की घोषणा की है. इससे इन कंपनियों के डिवाइसेज में फास्ट वायरलेस फाइल शेयरिंग फीचर मिलेगा. अब से ओप्पो, वीवो और शाओमी फोन यूज़र्स को भी अपने फाइल्स, इमेजेज, वीडियो, म्यूजिक और डॉक्यूमेंट्स को आपस में उस तरह से शेयर कर सकेंगे, जिस तरह से AirDrop काम करता है. इस सर्विस को इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी, बल्कि ये फास्ट पेयरिंग के लिए ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) का इस्तेमाल करेगा और फिर डेटा ट्रांसफर के लिए पीयर टू पीयर WiFi कनेक्शन का यूज करेगा.