TMC ने Rahul Gandhi के चेहरे को नकारा, ममता बनर्जी को बताया PM Modi का विकल्प

Updated : Sep 18, 2021 10:58
|
Editorji News Desk

आम चुनाव में भले ही अभी तकरीबन दो साल का वक्त है, लेकिन UP चुनाव से ठीक पहले TMC ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के सामने विपक्ष का चेहरा बनने में विफल रहे हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC की अध्यक्षा ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने खुद को विपक्ष के चेहरे के रूप में साबित किया है.

हालांकि TMC के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने यह भी साफ करते हुए कहा कि हम कांग्रेस के बगैर गठबंधन की बात नहीं कर रहे हैं. पूरा देश ममता को चाहता है, इसलिए हम ममता का चेहरा रखेंगे और प्रचार अभियान चलाएंगे.

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में BJP को करारी शिकस्त देने के बाद ममता बनर्जी ने दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर विपक्षी एकता पर जोड़ देने की बात कही थी. लेकिन अब उनकी ही पार्टी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठा दिया है.

TMCRahul GandhiPM ModiCongress partyMamata Banerjee

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'