बीजेपी नेता मुकुल रॉय की बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे ममता बनर्जी के भतीजे, वापसी की अटकलें तेज़

Updated : Jun 03, 2021 09:29
|
Editorji News Desk

पश्चिम बंगाल( West Bengal) की राजनीति में अब एक नई करवट जन्म ले रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) के भतीजे और टीएमसी की युवा ईकाई के मुखिया अभिषेक बनर्जी ने बुधवार शाम बीजेपी नेता मुकुल रॉय की बीमार पत्नी से मुलाकात की. ये मुलाकात पूर्वी कोलकाता के एक निजी अस्पताल में हुई जहां कोरोना संक्रमित कृष्णा रॉय का इलाज किया जा रहा है. अस्पताल में बनर्जी ने मीडिया से बात नहीं की, हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात कहा जा रहा है, जिसमें अभिषेक ने रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय से मिलकर उनकी मां की सेहत के बारे में जानकारी ली.

दरअसल सियासी सुगबुगाहट उस वक्त भी उठी थी जब शुभ्रांशु ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इशारों इशारों में बीजेपी को आत्म मंथन करने की नसीहत दे डाली. बता दें कि मुकुल रॉय ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी रहे लेकिन साल 2017 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी और दो साल बाद बेटे ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया था.

MamataTMC

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'