उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) जब से सूबे के मुख्यमंत्री बने हैं तब से वो अपने अजीबों गरीब बयानों के लिए चर्चा के केंद्र में हैं. अभी उनका ये बयान खूब चर्चा में था कि भारत को 200 सालों तक अमेरिका (America) की गुलामी के अधीन रहना पड़ा था, लेकिन इसी बीच उनका एक और विवादित बयान सामने आया है, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि लोगों को अगर कोविड-19 (covid) के दौरान ज्यादा राशन पाना है तो उन्हें 2 की जगह ज्यादा बच्चेपैदा करने चाहिए
रामनगर के एक कार्यक्रम में रावत ने ये बात कही. आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भी अजीबोगरी बयान दिया था. रावत ने कहा था कि लोग घुटनों तक फटी जींस पहनकर खुद को बड़ा समझते हैं, उनके इस बयान के बाद उनकी खासी आलोचना भी हुई थी.