Holi 2021: अगर ज्यादा चढ़ जाए भांग का खुमार तो ये घरेलू तरीके अपना सकते हैं उतार

Updated : Mar 25, 2021 14:27
|
Editorji News Desk

होली के दिन खाने-पीने का दौर भी खूब चलता है. इस त्यौहार की मस्ती में भांग भी खूब पी जाती हैं. जानकार ठंडाई में भांग का सही अनुपात मिला कर बनाते हैं, जिस से ये किसी प्रकार का नुकसान ना दे पर चूंकि होली त्यौहार (Holi Festival) ही मस्ती और ठिठोली का है तो कुछ लोग भांग को लेकर शरारत भी कर देते हैं. कई बार लोगों को भांग चढ़ जाती है और वो बहक जाते हैं.

ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू नुस्खे जिनके जरिए आप भांग की खुमारी को उतार सकते हैं.

1. हैंगओवर होने पर जूस पीएं. नींबू, संतरा और अंगूर जैसे सिट्रस फ्रूट्स और इनके जूस हैंगओवर उतारने में काफी इफेक्टिव होते हैं. सिट्रस फ्रूट्स में विटामिन, न्यूट्रीएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट होता है और ये हैंगओवर दूर करने में बहुत कारगर होता है. इस जूस को पीने से सिर दर्द भी दूर होता है.

2. हैंगओवर हो तो दही और मठ्ठा खूब पीएं. आप इसमें नमक और जीरा मिला कर भी ले सकते हैं. इसमें प्रोबॉयटिक्स बैक्टिरिया हैंगओवर को जल्दी खत्म करते हैं.

3. नींबू नमक-चीनी के घोल या नारियल के पानी पीएं. इसमें इलेक्ट्रोलेट्स होता है जो बॉडी को रिहाइड्रेट कर देता है और बॉडी में ड्राईनेस को कम करता है.

4. अगर हैंगओवर से छुटकारा चाहिए तो अदरक और नींबू का रस एक-एक चम्मच दिन में कई बार लें. ये आपके मुंह के जायके और हैंगओवर के साथ उल्टी आने की दिक्कत को भी दूर करेगा.

5. हैंगओवर से तुरंत राहत पाने के लिए गर्म पानी से नहाएं. इससे आप तरोताज़ा महसूस करेंगे.

6. हैंगओवर में अंडा खाएं. इसमें सिस्टीन नाम का एमिनो एसिड होता है जो हैंगओवर को दूर करने में भी कारगर होता है.

यह भी पढ़ें: मचाएं होली पर हुड़दंग, आपके बाल और स्किन नहीं होंगे रूखे और बेजान

HangoverHangover Home RemediesHoli 2021

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी