Apple के CEO ने एंड्रॉयड सिक्योरिटी को बताया कमजोर, iOS की तुलना में Android में 47 गुणा ज्यादा मैलवेयर

Updated : Jun 17, 2021 19:05
|
Editorji News Desk

Apple के CEO Tim Cook ने एंड्रॉयड की सिक्योरिटी को कमजोर (Weaker android security) बताते हुए कहा है कि Android में side loading यानी किसी डिवाइस में थर्ड पार्टी ऐप की डाउनलोडिंग बहुत ज्यादा होती है. ऐपल के सीईओ टिम कुक ने VivaTech 2021 इवेंट में लाइव चैट शो के दौरान गूगल की सर्विस एंड्रॉयड पर सीधा निशाना साधा और कहा कि iOS के मुकाबले एंड्रॉयड डिवाइस में 47 गुणा ज्यादा मैलवेयर होते हैं.

टिम कुक ने आगे कहा कि ऐपल की डिवाइस के लिए सिर्फ एक ही App Store है, जबकि एंड्रॉयड डिवाइस के ऐप के लिए कई सारे स्टोर हैं. आईओएस डिवाइस की सिक्योरिटी के लिए ही किसी दूसरे ऐप स्टोर की अनुमति नहीं दी गई है. इसके अलावा ऐपल के ऐप स्टोर पर किसी भी ऐप को पब्लिश करने से पहले उसकी गहन जांच-पड़ताल की जाती है. 

malwareApple CEO

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!