देशभर में कोरोना मामलों में तेजी के बीच हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले पर कोविड का खतरा बढ़ते जा रहा है. रविवार को हरिद्वार में 386 मरीज और कई साधु-संतों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बावजूद सोमवार को कुंभ में भीड़ में कमी नहीं हुई. कुंभ मेला पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक, सोमवार शाम 6 बजे तक कुल 31 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया. दूसरे शाही स्नान के दौरान कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. ना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और न ही कोई मास्क लगाए नजर आ रहा है. वहीं हर की पौड़ी पर भी गंगा आरती के दौरान सैकड़ों की तादाद में लोग जुटे.
चेकिंग और सिक्योरिटी में लगे अधिकारियों का कहना है कि भारी भीड़ के कारण कोरोना नियमों का पालन करवाना मुश्किलहै. लोगों से नियमों को फॉलो करने की लगातार अपील हो रही है लेकिन घाटों पर इतनी भीड़ के बीच सख्ती बरतने से भगदड़ की स्थिति हो सकती है.