साल का पहला ग्रैंड स्लैम 'ऑस्ट्रेलियन ओपन' टेनिस टूर्नामेंट फरवरी में होगा, टेनिस संघ एटीपी ने तारीखों का एलान कर दिया है. टूर्नामेंट 8 फरवरी से 21 फरवरी तक खेला जाएगा. वहीं क्वालीफाईंग इवेंट का आयोजन 10 से 13 जनवरी के बीच दोहा में होगा.
ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए टिकटों की बिक्री बुधवार से शुरू हो गई है. बता दें कि कोरोना के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन का आयोजन देरी से फरवरी में कराया जा रहा है, हर साल ये जनवरी में ही होता है.