18 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोग 1 मई से कोरोना वैक्सीन लेने के लिए शनिवार ( Registration for 18 plus on Covin app from Saturday) से कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे. सरकार ने गुरुवार को इसका ऐलान किया. इससे पहले सोमवार को सरकार ने लंबी मांग के बाद तीसरे दौर के वैक्सीनेशन ड्राइव ( Third Phase Vaccination Drive) में बदलाव करते हुए कहा था कि 1 मई से 18 साल प्लस वाले लोग भी कोरोना का टीका लगवा सकेंगे, इससे पहले इसकी उम्र सीमा 45 साल थी.
वहीं सरकार ने कहा था कि तीसरे दौर में कंपनियां सीधे राज्यों और अस्पतालों को भी टीका बेच सकेंगी, हालांकि उसकी कीमत अलग होगी. जिसके बाद बुधवार को सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया ने बताया कि वो राज्यों को कोविशील्ड की एक डोज़ 400 रुपये में देंगे तो प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपये में. आपको बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट केंद्र सरकार को 150 रुपए में कोविशील्ड की एक डोज़ देता है.