गजब है... ओलंपिक कमिटी के अध्यक्ष थॉमस बैक की 'तलवारबाज़ी'

Updated : Jul 24, 2019 13:45
|
Editorji News Desk
हाथों में तलवार लिए ... अपने विरोधी पर झपटते... ये शख्स हैं इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी के मुखिया शॉमस बैक. इनकी उम्र की छोड़िए... फुर्ती देखिए... जिससे इन्होंने अपने युवा विरोधी को घूटने टेकने पर मजबूर किया. इन तस्वीरों से आपको ओलंपिक आलाकमान की फेंसिंग स्किल्स का तो अंदाजा हो ही गया होगा. फेंसिंग... ओलंपिक में शामिल खेलों में से एक है, जिसे आप आम भाषा में तलवारबाजी भी कह सकते हैं. IOC अध्यक्ष जब अगले साल होने वाले ओलंपिक की तैयारियों का जायजा लेने टोक्यो पहुंचे तो वहां के लोकल खिलाड़ियों को फेंसिंग करते देख खुद के स्किल्स भी दबा नहीं पाए.
FencingIOCTHOMAS BACH

Recommended For You