हाल ही में शुरू हुआ टीवी रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहा है. अब बिग बॉस ओटीटी के घर में एक नया मोड़ आने वाला है. इस वीकेंड एपिसोड में शो के एक्स कंटेस्टेंट और फेमस जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बिग बॉस ओटीटी के घर पहुंचने वाले हैं.
वूट सिलेक्ट ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें ये बताया गया है कि, आने वाले वीकेंड एपिसोड में सिद्धार्थ और शहनाज घर में पहुंकर कंटेस्टेंट के साथ वक्त बिताने वाले हैं. साथ ही ये जोड़ी दर्शकों द्वारा किए गए सवालों के भी जवाब देगी. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है 'जो है सबसे खास और सबके दिल के पास. वन एंड ओनली Sidnaaz आ रहे हैं 2 साल बाद'.
इस वीडियो के देख फैन्स की उत्सुकता कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है. फैंस बेसब्री से इस जोड़ी का इंतजार कर रहे हैं और वीडियो पर जमकर लाइक और केमेंट कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें :Abhishek Bachchan ने इतने करोड़ रुपये में बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, 2014 में खरीदा था ये घर