Abhishek Bachchan ने इतने करोड़ रुपये में बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, 2014 में खरीदा था ये घर

Updated : Aug 13, 2021 11:30
|
Editorji News Desk

हाल ही में खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने एक नया अपार्टमेंट खरीदा है अब खबर आ रही है कि एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने मुंबई में अपने लग्जरी अपार्टमेंट (Abhishek Bachchan Luxury Apartment) को बेच दिया है. खबरों के मुताबिक अभिषेक ने अपने अपार्टमेंट को 45.75 करोड़ रुपये में बेचा है.

रिपोर्ट्स की माने तो अभिषेक बच्चन का यह घर ओबेरॉय 360 में 37वें फ्लोर पर है. इसका एरिया 7527 स्क्वायर फीट है. अभिषेक ने साल 2014 में यह अपार्टमेंट 41 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसी बिल्डिंग में अक्षय कुमार और शाहिद कपूर के भी अपार्टमेंट हैं.

बता दें कि अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई में बच्चन परिवार के घर जलसा में रहते हैं. वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक जल्द ही फिल्म 'दसवीं' में निमरत कौर और फिल्म 'बॉब बिस्वास' में चित्रांगदा सेन के साथ दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें :Sonu Sood : सोनू सूद ने सिखाया झाड़ू लगाने का नया तरीका, वायरल हुआ Video

Abhishek BachchanapartmentRani Mukerji

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब