शातिर चोर रात के अंधेरे में माल उड़ाते हैं... लेकिन ये जो वीडियो आप देख रहे हैं इसमें तो जनाब दिन दहाड़े चोरी हो रही है. चोर भी ऐसा वैसा नहीं, उड़ने वाला है. देखिए कैसे ये चालाक चिड़िया एक सुपरमार्केट (Viral Video of Bird in Supermarket) के दरवाज़े पर आती है, ऑटोमैटिक होने की वजह से दरवाज़ा खुल जाता है, चिड़िया दुकान में दाखिल होती है, और रैक में रखे चिप्स के पैकेट को लेकर चंपत हो जाती है (Bird takes chips from supermarket).
इस क्यूट से चोर की सीना जोरी देखिए ... चोरी के माल को मौका-ए-वारदात पर ही खेलने भी लगती है. तो आप भी इंजॉय कीजिए, इस उड़ने वाले चोर की ये दिलचस्प हरकत...