अगले महीने प्रस्तावित श्रीलंका दौरे (Sri Lanka tour) के लिए 10 जून को टीम इंडिया (India team) का ऐलान कर दिया गया. इस 20 सदस्यीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन (Sheldon Jackson) को जगह नहीं मिली है. टीम में नहीं चुने जाने से शेल्डन जैक्सन काफी निराश हैं. उन्होंने टीम चयन के बाद जो ट्वीट किया, वह खूब वायरल हो रहा है.
जैक्सन ने टीम इंडिया के ऐलान के बाद दिल टूटने (Heartbroken) वाला इमोजी ट्वीट किया. जिसे बाद में उन्होनें डिलीट कर दिया. बता दें कि शेल्डन का फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन रहा है.