अगर की ऐसी गलती तो आपके Twitter हैंडल से छिन जाएगा Blue Tick

Updated : Jun 09, 2021 18:57
|
Editorji News Desk

Twitter ने लंबे समय के बाद अकाउंट वेरिफिकेशन प्रॉसेस शुरू किया है. इलिजिबल यूजर्स के हैंडल पर ब्लू टिक मिल रहे हैं. इस बीच कुछ हैंडल से ऐसे ब्लू टिक छिन भी रहे हैं. आइए बताएं ऐसा क्या नहीं करना है जिससे आपका ब्लू टिक कायम रहे.  

Twitter पर किसी अकाउंट से ब्लू टिक (Blue Tick) हटने की पहली शर्त यही है कि यदि आपका अकाउंट लंबे समय से एक्टिव नहीं है तो कंपनी ब्लू टिक को हटा सकती है. इसके अलावा यदि आप किसी सरकारी पद पर हैं और पद पर रहने के दौरान अकाउंट को वेरिफाई किया गया है तो पद से हटने के बाद वेरिफिकेशन को हटाया जा सकता है. साथ ही यदि आपके अकाउंट से बार-बार ट्विटर की पॉलिसी का उल्लंघन होता है तब भी आपके अकाउंट से ब्लू टिक को हटाया जा सकता है. यदि आप बार डिस्प्ले नेम, बायो और प्रोफाइल फोटो बदलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं तब भी आपके अकाउंट से ब्लू टिक को हटाया जा सकता है.

सबसे जरूरी बात यह है कि ब्लू टिक हटाने से पहले कंपनी आपको नोटिस नहीं देगी. पॉलिसी उल्लंघन के मामले में ब्लू टिक हटाने की प्रक्रिया ऑटोमेटिक नहीं होती है. ट्विटर की पॉलिसी में साफ-साफ लिखा है कि वह नोटिस दिए बिना आपके अकाउंट से ब्लू टिक वेरिफिकेशन को हटा सकती है.

blue tickTwitter

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!