जैसे-जैसे जमाना बदला टैक्नॉलोजी बदली, तो बदल गया बचपन की कहानियों वाला वो प्यासा कौआ जो घड़े में पत्थर डाल कर पानी पिया करता था. आपकी स्क्रीन पर जो ये समझदार, हाईटेक कौआ दिख रहा है, देखिए कैसे पानी पीने के लिए टंकी को अपनी चौंच की चोट से खोलने की कोशिश कर रहा है. कड़ी महनत के बाद वो इस टंकी खोलने की कोशिश में कामयाब हो जाता है. और पानी पीकर अपनी प्यास भी बुझा लेता है. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.