अगर आपको लगता है कि आपकी फ़ूड क्रेविंग्स कभी शांत ही नहीं होती तो आप अकेले नहीं हैं. बहुत से लोगों के साथ ऐसा होता है. हार्मोन्स, हायड्रेशन और स्ट्रेस लेवल के अलावा और भी कई ऐसी चीज़ें हैं जिनकी वजह से आपको थोड़ी थोड़ी देर में भूख लगने लगती है. ऐसा भी हो सकता है कि आप भर पेट खाना नहीं खा रहे हों इसलिए आपको जल्दी जल्दी भूख का एहसास होने लगता है. ये क्रेविंग्स कई बार हमें बहुत ज़्यादा परेशान कर देती हैं और इन्हें कम करने के लिए हम कुछ भी अन्हेल्दी खाने लगते हैं.
आज हम आपके लिए लाये हैं ऐसे फ़ूड आइटम्स की एक लिस्ट जो भूख को शांत करने में आपकी मदद करेंगे वो भी आपकी सेहत को किसी तरह का नुकसान पहुंचाए बिना..
ओटमील
फाइबर और प्रोटीन से भरपूर ओटमील अपने आप में एक कंप्लीट मील के बराबर है जो लम्बे वक़्त तक आपकी भूख को शांत रखने में आपकी मदद करेगा. आप कई तरीकों से ओट्स को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. दूध में मिलाकर, स्मूथी के साथ या सिंपल ओट्स कुकी आपकी क्रेविंग्स को शांत करने के लिए एक बहुत ही हैल्दी ऑप्शन है.
नट्स एंड सीड्स
नट्स और सीड्स से हमारे शरीर को कई ज़रूरी मिनरल्स, हेल्दी फैट और प्रोटीन मिलते हैं. आप अपने बैग में नट्स और सीड्स का एक मिक्स्चर बना कर रख सकते हैं और भूख लगने पर कहीं भी कभी भी इन्हें खा सकते हैं. बादाम, अखरोट, सूखे फल, फ्लैक्ससीड्स या चिया सीड्स हेल्दी तरीके से आपकी क्रेविंग्स को शांत करने में मदद करेंगे.
पॉपकॉर्न
मूवी या अपने किसी फेवरेट शो का मज़ा लेते हुए तो आपने अक्सर पॉपकॉर्न खाये होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये एक हेल्दी स्नैकिंग ऑप्शन भी है. पॉपकॉर्न्स पॉपकॉर्न फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स होते हैं जिन्हे आप अपनी क्रेविंग्स शांत करने के लिए खा सकते हैं. हल्के से नमक और मक्खन के साथ घर पर ही पॉपकॉर्न तैयार कीजिये और लीजिये इनका मज़ा.
कॉटेज चीज़
मार्केट में अलग अलग तरह के चीज़ मौजूद हैं लेकिन घर पर बने पनीर से बेहतर और हेल्दी कुछ भी नहीं. विटामिन बी12 कैल्शियम और मिल्क प्रोटीन से भरपूर पनीर ना सिर्फ आपकी भूख मिटाएगा बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होगा. आप इस पर हल्का सा नमक और काली मिर्च मिलाकर सैंडविच की तरह खा सकते हैं.
मखाने
मखाने आपके लिए बहुत ही लाइट और हेल्दी स्नैकिंग ऑप्शन हो सकते हैं. मखानों में फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इन्हीं गुणों की वजह से इन्हें सुपरफूड भी कहा जाता है. मखाना को फॉक्स नट्स और फूल मखाना के नाम से भी जाना जाता है. अगर आपको डायबिटीज़ है या आप वज़न कम करने की कोशिश में जुटे हुए हैं तो मखाना आपकी क्रेविंग्स को कम करने के लिए परफेक्ट है .