कलरफुल फ्लिप फ्लॉप्स हो या टैंगी आइस कैंडी समर सीजन में आपको चारों तरफ रंग ही रंग नज़र आते हैं. इस मौसम में सब कुछ ब्राइट और वाइब्रेंट होता है. चाहे आइसक्रीम हो या कोई रिफ्रेशिंग कूल ड्रिंक गर्मी के मौसम में सब कुछ खूबसूरत रंगो से भरा हुआ होता है.
गर्मियों में मिलने वाले समर फूड्स जितना स्वाद में लाजवाब होते हैं, ज़रूरी नहीं कि ये आपकी सेहत के लिए भी उतने ही अच्छे हों. अपने फेवरेट समर फ़ूड के मज़े लेते लेते आपको पता ही नहीं चल पाता है कि कैसे आपका वेट बढ़ने लगा या आप ब्लोटेड फील करने लगे.
हम आपके लिए लाये हैं आपके फेवरेट फ़ूड आइटम्स के हेल्दी ऑप्शंस. जिन्हें आप इस समर सीजन अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
आइसक्रीम किसे नहीं पसंद? एक बाउल आइसक्रीम आपको समर सीजन में चिलचिलाती गर्मी से राहत देने के लिए काफी है. लेकिन इसमें मौजूद शुगर कंटेंट आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी है. आप फ्रूटी योगर्ट और स्मूथीज को आइसक्रीम के हेल्दी ऑप्शन की तरह खा सकते हैं. आप घर पर फ्रूट पॉप्सिकल्स भी बनाकर खा सकते हैं. इस तरह से आप अपने शुगर इन्टेक को तो कंट्रोल करेंगे ही साथ ही टेस्ट के साथ अलग अलग एक्सपेरिमेंट्स भी कर सकते हैं.
बड़े बड़े खूबसूरत ग्लासेज में फैंसी सी दिखने वाली समर ड्रिंक्स के बारे में सोचकर ही मन ललचाने लगता है. लेकिन अगर शुगर लोडेड इस ड्रिंक से आपकी बॉडी में एक मील के बराबर कैलोरीज जा रही हों तो शायद आप अगली बार अपनी प्यास बुझाने के लिए इन्हें आर्डर करने से पहले एक बार सोचेंगे ज़रूर. आप रिफ्रेश फील करने के लिए बॉटल्ड आइस टी या कोक की जगह कोकोनट वॉटर, मसालेदार छांछ, मिंट लेमोनेड या शरबत का सेवन कर सकते हैं.
भूख ना भी लगी हो तब भी सलाद से भरा एक बाउल तो आप आराम से खा सकते हैं और इसे खाने के बाद आपको हेल्थी और फिट भी फील होगा. लेकिन इसी बाउल में बाजार में मिलने वाली ड्रेसिंग डाल कर खाने से आप एक्स्ट्रा कैलोरी इन्टेक तो कर ही रहे हैं साथ में सलाद की फ्रेशनेस भी खत्म कर रहे हैं.
मार्किट में मिलने वाली रेडीमेड सलाद ड्रेसिंग में सॉल्ट, शुगर और प्रिज़र्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. अगर आप प्लेन सलाद खा कर बोर हो गए हैं तो इसके ऊपर आर्गेनिक हनी या एप्पल साइडर विनेगर मिला कर खा सकते हैं.
गर्मी के मौसम में स्नैक्स की क्रेविंग्स होना बहुत ही आम है. आपको भी थोड़ी थोड़ी देर में कुछ चटपटा खाने का मन करता होगा और इस क्रेविंग को शांत करने के लिए आप कई बार चीज़ डिप के साथ नाचोस या चिप्स खा लेते होंगे. जो अन्हेल्दी होने के साथ साथ आपके शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरीज भी बढ़ाता है.
आप चिप्स की जगह घर पर हमस या योगर्ट डिप बनाकर उसे लो कैलोरी, और न्यूट्रिशन से भरपूर वेजिटेबल्स जैसे ब्रोकली, छोटे छोटे टमाटर, या खीरे के साथ खा सकते हैं.
इन छोटे छोटे तरीकों से आप अपनी समर स्नैक्स को हेल्दी स्नैक्स से रिप्लेस कर सकते हैं. आपकी क्रेविंग्स भी शांत होंगी और आप स्वस्थ भी रहेंगे.
यह भी पढ़ें | गर्मी के मौसम में आपकी इम्यूनिटी बढ़ाएंगे ये 7 समर फूड्स