PCOS में किन फ़ूड आइटम्स से रहें कोसों दूर ?

Updated : Sep 10, 2022 14:52
|
Editorji News Desk

अगर आप PCOS की समस्या से जूझ रही हैं तो अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके आप इसमें थोड़ा आराम पा सकती हैं. आइये आपको बताते हैं ऐसी कौन सी चीज़ें हैं जिनसे आपको दूर रहना चाहिए.

-रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट जैसे मैदा, सफेद ब्रेड, पास्ता, पेस्ट्री, केक, मफिन्स से पीसीओडी से पीड़ित मरीज को बिलकुल दूर रहना चाहिए. ये इंसुलिन रेजिस्टेंस और सूजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं.

-चीनी वाले खाद्य पदार्थ जैसे कोल्ड-ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स, आइसक्रीम, सोडा और पैकेज्ड जूस आपको बिलकुल नहीं पीने चाहिए. इसकी वजह से दिल की बीमारियां और हाई ब्लड प्रेशर की समस्याएं होती हैं.

-प्रोसेस्ड मीट जैसे सॉसेज और रेड मीट आपको बिलकुल नहीं खाना चाहिए. साथ ही आपको वो सभी चीजें जिनमें ट्रांस-फैट होता है जैसे कुकीज, जैम, जेली, चिप्स जैसी चीजों से दूर रहना चाहिए.

अब ये जानते हैं कि PCOD की समस्या से जूझ रही महिलाओं के खाने का रूटीन कैसा होना चाहिए?

1. सोकर उठने के आधे घंटे के अंदर कुछ हेल्दी खाने की कोशिश करें. सबसे अच्छा है सुबह भीगे हुए बादाम और अखरोट खाएं.

2. ब्रेकफास्ट करना कभी भी मिस न करें. अपने नाश्ते में प्रोटीन युक्त चीजें शामिल करें जैसे अंडे की सफेदी, पनीर सैंडविच, चीला या ओट्स.

3. इसके करीब 45 मिनट बाद आप गर्म ग्रीन टी पी सकती हैं. ये आपके शरीर से टॉक्सिन्स भी बाहर निकालती है.

4. नाश्ते के करीब डेढ़ घंटे बाद  मौसमी फल जैसे सेब, चीकू, नाशपाती खा सकती हैं.

5. लंच से 2 घंटे पहले खूब सारा सलाद खाएं. साथ ही एक ग्लास छाछ भी पियें.

6. लंच के 1.5 से 2 घंटे बाद एक कप गर्म चाय पी सकती हैं. कोशिश करें कि चाय में चीनी ना डालें.

7. डिनर से पहले एक कटोरी सूप पिएं.

women healthpcosfemale health

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी