थायरॉइड से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये पांच चीज़ें

Updated : Mar 03, 2021 08:28
|
Editorji News Desk

थायरॉइड एक प्रकार की गले की बीमारी होती है. जिसके बारे में लोगों को शुरुआत में पता नहीं चल पाता. थायरॉइड की समस्या महिलाओं में अधिक देखने को मिलती है. ये बीमारी शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है. थायरॉइड की बीमारी से बचने के लिए अपनी डाइट में इन पोषक तत्वों को शामिल करें.

1. डेयरी प्रोड्क्टः
डेयरी प्रोड्क्ट में पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते है. जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं और थायराइड के रोगियों को इस बीमारी से बचाने में मदद कर सकते हैं

2. फलः
फलों मे एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं. जो इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं. जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं, थायरॉइड के रोगियों को अपनी डाइट में फलों का अधिक सेवन करना चाहिए.

3. मछलीः
थायरॉइड के रोगियों को, जो नॉनवेज खाना पसंद करते हैं, उन्हे अपनी डाइट में मछली को शामिल करना चाहिए. क्योंकि समुद्री मछली जैसे, सेलफिश और झींगा इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. जो थायराइड के लिए फायदेमंद हो सकता है.

4. आयोडीनः
थायरॉइड आयोडीन की कमी के कारण भी हो सकता है. इसलिए अपने खाने में आयोडीन का सेवन करें. आयोडीन थायराइड से बचाने का काम कर सकता है.

5. अनाजः
अनाज में अधिक मात्रा में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और फाइबर के गुण मौजूद होते हैं. जो थायराइड की समस्या से बचाने में मदद कर सकते हैं. अनाज में आप ब्राउन राइस, जई, मकई आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं.

thyroidhealth

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी