शादियों का सीजन शुरू होने में अब कुछ ही वक़्त बाकी है. अगर आप भी अपनी बहन या बेस्ट फ्रेंड की शादी में पहनने के लिए परफेक्ट ऑउटफिट की तलाश में हैं तो हम आपके लिए लाये हैं कुछ सेलिब्रिटी इंस्पायर्ड सीक्विन साड़ी के आइडियाज
मलाइका अरोड़ा
मलाइका की शिफॉन फैब्रिक वाली बेज ओम्ब्रे सीक्वेन साड़ी काफी सटल और खूबसूरत है. आप इस साड़ी को मैचिंग गोल्ड एंड बेज ब्राउन ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं. बिना किसी ज्वेलरी के भी इस साड़ी में आपका लुक कम्पलीट नज़र आएगा.
कटरीना कैफ
पेस्टल कलर की सीक्विन साड़ी पर ब्राउन बॉर्डर बहुत खूबसूरत लग रहा है. खुले बाल, मिनिमम मेकअप और गले में रानी हार के साथ आप इसे किसी भी डे वेडिंग पर पहन सकती हैं.
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी की तरह आप भी लाइट पर्पल साड़ी को बिग डायमंड इयररिंग्स के साथ पहन सकती हैं. स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ ये साड़ी आपको और भी ग्लैमरस लुक देगी। इस साड़ी के साथ न्यूड लिपस्टिक आप पर खूब फबेगी.
कृति सेनन
कृति सेनन की तरह स्टाइलिश ब्लाउज के साथ वाइट सीक्विन साड़ी मेहन्दी से लेकर रिसेप्शन तक के लिए परफेक्ट चॉइस है. मिडिल पार्टिंग के साथ लो बन, उसपर लगा गजरा, कानों में डैंगलिंग इयररिंग्स और न्यूड लिप्स के साथ आप अपने लुक को कम्पलीट कर सकती हैं.