ऑक्सफ़र्ड-एस्ट्राज़ेनेका (Oxford-AstraZeneca) की कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) को लेकर आ रही शिकायतों पर भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी गंभीरता जाहिर की है. वैक्सीन को लेकर सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव से इसपर बातचीत भी हुई है. फिलहाल, भारत में कोविशील्ड वैक्सीन के इस्तेमाल के बाद खून के थक्के जमने की कोई शिकायत नहीं आई है. लिहाजा खबर है कि भारत में इसे रोकने का सवाल ही नहीं है.
हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय इसे लेकर AEFI (Adverse Events Following Immunization) की बैठक करेगा, जिसमें वैज्ञानिक प्रमाणों को जांचा परखा जाएगा और तभी अंतिम फैसला लिया जाएगा.
वहीं यूरोपीय देशों में बैन के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूरोपीय यूनियन (EU) की मेडिकल बॉडी ने कोविशील्ड को सुरक्षित बताया है.