देश में अब हर दिन तीन लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं. कुछ राज्यों में अभी भी ऑक्सीजन की किल्लत है. इसी बीच गोवा में 29 अप्रैल को शाम 7 बजे से 3 मई की सुबह तक लॉकडाउन की घोषणा की गई. इस दौरान सभी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन, कसीनो, बार और होटल बंद रहेंगे. हालांकि, आवश्यक सेवाओं के लिए सीमाएं खुली रहेंगी. बता दें कि गोवा में कोरोना संक्रमण के मंगलवार को 2,110 नए मामले सामने आए तथा 31 और संक्रमितों की मौत हो गई. राज्य में 16,591 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं.