1 मई से 18+ का होगा वैक्सीनेशन, जानिए अपने सवालों के जवाब

Updated : Apr 20, 2021 13:47
|
Editorji News Desk

केन्द्र सरकार ने देश में कोरोना वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) के तीसरे फेज का ऐलान कर दिया है. अब एक मई से देश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों का वैक्सीनेशन होगा. अहम ये भी है कि सरकार ने नियमों में ढील देते हुए राज्यों, निजी अस्पतालों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सीधे टीका निर्माताओं से खुराक खरीदने की अनुमति भी दे दी है.

यह भी पढ़ें | कोरोना टेस्ट कराने के बाद रिजल्ट आने तक क्या करें ? जानिए

जाहिर है देश में बढ़ते कोरोना संकट (Coronavirus Pandemic) के बीच सरकार का ये फैसला बेहद अहम है...इसी के मद्देनजर जानते हैं आपके मन में उठ रहे सवालों के जवाब...

*सवाल- कौन होगा कोरोना वैक्सीन के योग्य?*
18 साल से ऊपर के सभी लोग
दूसरे डोज का इंतजार कर रहे लोगों को प्राथमिकता

*सवाल- वैक्सीन की कीमत क्या होगी?*
1 मई से पहले कीमतें बताएंगी निजी कंपनियां. सरकारी केन्द्रों पर होगा मुफ्त

*सवाल- क्या वैक्सीन चुनने का विकल्प मिलेगा?*
किसी निजी एजेंसियों के पास तीनों वैक्सीन होगी तो आप विकल्प चुन सकेंगे
ये तीन वैक्सीन हैं- कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-V

*सवाल- वैक्सीन की सप्लाई कैसे होगी?*
कंपनियां उत्पादन का 50% वैक्सीन सीधे केन्द्र को देंगी
बाकी 50% वैक्सीन राज्य सरकारों को और खुले बाजारों में जाएंगी

*सवाल- कौन-कौन खरीद सकेगा वैक्सीन?*
केन्द्र के अलावा राज्य सरकारें, निजी अस्पताल और औद्योगिक प्रतिष्ठान

*सवाल- 1 मई तक देश के पास कितनी डोज़ होगी?*
सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक की 7 करोड़ डोज
स्पूतनिक वी (Sputnik V) के करीब 1 करोड़ डोज मिलने की संभावना

*सवाल- वैक्सीनेशन पर राज्य सरकारें ले सकेंगी फैसला?*
जी हां- राज्य सरकार सीधे कंपनियों से अतिरिक्त वैक्सीन खरीद सकेंगी

*सवाल- कैसे करें रजिस्ट्रेशन?*
कोविन और आरोग्य सेतु ऐप (Aarogya Setu) के जरिए कर सकते हैं
ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध

*सवाल- कौन से डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी?*
आधार कार्ड, DL, पैन कार्ड, पासपोर्ट और वोटर ID कार्ड में से कोई एक

*रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके तो क्या होगा?*
रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकने पर भी होगा टीकाकरण
आशा, ANM और पंचायत के अधिकारियों का लें सहयोग

यह भी पढ़ें | म्यूटेंट कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण, गौर से जानें और समझें

COVID VACCINECorona VaccinationCovid

Recommended For You

editorji | एडिटरजी स्पेशल

SPECIAL: रंगभेदी बयानों के बाद Sam Pitroda का इस्तीफा, कांग्रेस नेता का विवादों से रहा है पुराना नाता

editorji | एडिटरजी स्पेशल

SPECIAL STORY: अरबों की कंपनी के मालिक अब जेल में काट रहे दिन, कहानी सुभिक्षा के फाउंडर R Subramanian की

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Mumps: बच्चों पर मंडरा रहा 'काल' , क्या है Mumps और इसके लक्षण ? जानें बचने का तरीका

editorji | ख़बर को समझें

Baat Aapke Kaam Ki: घरेलू सामानों की सस्ते में होगी रिपेयरिंग, जानें क्या है Right to Repair Act?

editorji | ख़बर को समझें

Baat Aapke Kaam Ki: 16 मार्च से Paytm-Wallet में डिपॉजिट बंद; यूजर जानें क्या चलेगा क्या नहीं?