सोमवार शाम मुंबई(Mumbai) के गेटवे ऑफ इंडिया(Gateway of India) के पास एक 50 साल के फोटोग्राफर ने ऐसी दिलेरी दिखाई कि, लोगों की नजरों में वो हीरो बन गया. दरअसल हुआ यूं कि, समुद्र किनारे लहरों को देखने गई एक महिला अचानक संतुलन बिगड़ जाने से 20 फीट नीचे समुद्र में जा गिरती (woman fell into the sea) है. ये देख वहां मौजूद भीड़ में अफरातफरी मच जाती है लेकिन किसी ने महिला को बचाने की हिम्मत नहीं की...
इतने में मौके पर मौजूद टूरिस्ट फोटोग्राफर गुलाबचंद गौंड अपनी जान की परवाह किए बगैर सागर में छलांग लगा देते हैं और महिला को कड़ी मश्क्कत के बाद ट्यूब पहनाकर रस्सी के सहारे किनारे पर ले आते हैं. इस पूरे वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग फोटोग्राफर गुलाबचंद की जमकर सराहना कर रहे हैं.