Europe Flood Crisis: जर्मनी समेत पश्चिमी यूरोप के कई देशों में तबाही, 150 से ज्यादा लोगों की मौत

Updated : Jul 17, 2021 21:34
|
Editorji News Desk

पश्चिमी यूरोप (Europe) में आई भीषण बाढ़ (Flood) ने तबाही मचा रखी है और इसके कारण जान-माल का नुकसान बढ़ता जा रहा है. बाढ़ के कारण अब तक कम से कम 150 लोगों की मौत (Death) हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग लापता (Missing) हैं. बाढ़ का सबसे ज्यादा असर जर्मनी पर पड़ा है. यहां मूसलाधार बारिश (Heavy rain) की वजह से कई गांव और शहर तबाह हो गए हैं. इतना ही नहीं कई इलाकों में मकान, दुकान मलबे में तब्दील हो गए हैं. संचार सेवाओं को भी खासा नुकसान पहुंचा है. आलम ये है कि जर्मनी में करीब एक लाख घरों की बिजली गुल है.

उधर, राहत बचाव कार्य जारी है, फंसे हुए लोगों की मदद के लिए 15 हजार पुलिसकर्मी, हेलीकॉप्टर और सैकड़ों सैनिकों को तैनात किया गया है. जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने बाढ़ को "आपदा" बताते हुए, पीड़ित परिवारों के प्रति दुख व्यक्त किया है. वहीं बाढ़ की वजह से बेल्जियम और नीदरलैंड्स का भी बुरा हाल है.बेल्जियम के शहरों को खाली कराया जा रहा है क्योंकि मीयूज नदी के ओवरफ्लो होने का खतरा है.

ये भी पढ़ें: Covid 19 Nasal Spray: कोरोना के साथ ही फ्लू वायरस का भी खात्मा करेगा नेजल स्प्रे

BelgiumGermanyHeavy rainEuropeanFLOOD

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?