कोरोना संकट (Corona Pandemic) के चलते देश की ग्रोथ रेट (Growth Rate) नेगटिव में चल रही है. बावजूद इसके घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी का सिलसिला जारी है. आंकड़ों की माने तो सबसे ज्यादा मुनाफा 50 शेयरों वाले निफ्टी (Nifty) को हुआ है. इस सूचकांक ने शेयर बाजारों में सबसे अधिक रिटर्न निवेशकों को दिया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार (Share Market) ने मई महीने में अन्य देशों के बाजारों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. इस अवधि में 6% का रिटर्न निवेशकों को दिया है.
वहीं पिछले कारोबारी सप्ताह में निफ्टी ने रिकॉर्ड 15,773.45 प्वाइंट के ऑल टाइम हाई स्तर को छूने में सफलता हासिल की.